हत्या के मामले में 8 को बनाया गया नामजद
मानपुर | होली के दौरान बुनियादगंज थाना के हरि बगईचा सूर्य पोखरा में ससुराल आए तेलबिगहा निवासी रामगोपाल मांझी की हत्या कर दी गई थी। इस हत्या मामले को लेकर प्राथमिकी दर्ज कराई गई है, जिसमें आठ लोगों को नामजद अभियुक्त बनाया गया है। इस संबंध में एसएचओ शशि कुमार राणा ने बताया कि मृतक के ससुर के लिखित शिकायत पर केस दर्ज किया गया है। केस दर्ज कर पुलिस अभियुक्तों की गिरफ्तारी के लिए छापेमारी में जुट गई है। शीघ्र ही इस हत्या मामले का खुलासा कर लिया जाएगा। वहीं आरोपितों की गिरफ्तारी के लिए पुलिस लगातार कार्रवाई कर रही है। मामले की जांच कर पुलिस स्थानीय लोगों से इस संबंध में पूछताछ कर रही है।