पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें

शेरघाटी अनुमंडल अस्पताल में बनाया गया पांच बेड का आइसोलेशन वार्ड

एक वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक

कोरोना वायरस को लेकर शेरघाटी अनुमंडल में भी स्वास्थ्य विभाग ने अपनी सभी तैयारियां कर रखी हैं। कोरोना वायरस की गंभीरता को देखते हुए अनुमंडलीय अस्पताल में 5 बेड वाला आइसोलेशन वार्ड बनाया गया है। इसके साथ ही लोगों को इसके बारे में जानकारी दी जा रही है। लोगों से अपील की गयी है कि बीमारी को लेकर सावधानी बरतें और अफवाहों से बचें। अनुमंडलीय अस्पताल के उपाधीक्षक डॉ राजेंद्र प्रसाद सिंह ने बताया कि स्थिति को देखते हुए स्वास्थ्य विभाग के निर्देश के अनुसार आइसोलेशन वार्ड तैयार किया गया है। किसी भी आपात स्थिति से निबटने के लिए हम तैयार हैं। यहां बता दें कि अनुमंडलीय अस्पताल एन एच-2 किनारे स्थित है और इस रास्ते विदेशी बोधगया आते जाते रहते हैं। इसी को ध्यान में रखते हुए यहां आइसोलेशन वार्ड तैयार किया गया है।

अनुमंडल अस्पताल में बनाया गया आईसोलेशन वार्ड।
खबरें और भी हैं...