सड़क पर गिरे बिजली के तार की चपेट में आया युवक, झुलसकर मौत
परैया |होली के बाद गांव व टोलो में मटका फोड़ने की प्रतियोगिता को लेकर निकले जुलूस में कई घटनाएं बुधवार को घटी। कष्ठुआ मुबारकपुर में एक व्यक्ति की मौत करंट प्रवाहित तार की चपेट में आने से हो गयी। घटना देर शाम उस समय घटी जब जुलूस में घूमने वाली भीड़ में 40 वर्षीय उमेश साव पिता चौठी साव पर तार गिर गया। ग्रामीणों ने उसे गिरा देखकर नशे में धुत होने की आशंका जताई। परंतु युवक पर करंट प्रवाहित तार गिरा हुआ था। अस्पताल ले जाने के दौरान उसकी मौत हो गयी।