विवाद में हुई मारपीट में कैंची से वार कर युवक को किया लहूलुहान
गया। मगध मेडिकल थाना क्षेत्र के बजराही गांव में आपसी विवाद में दो लोगों के बीच जमकर मारपीट हुई। इस घटना में घायल छोटू कुमार का इलाज एएनएमएमसीएच में चल रहा है। घायल के परिजनों ने बताया कि अंकु मिस्त्री ने छोटू कुमार पर कैंची से पेट और चेहरे पर वार किया है, जिससे उसे काफी चोट पहुंची है। इधर मेडिकल थानाध्यक्ष ने बताया कि आपसी विवाद में दोनों के बीच मारपीट हुई है।