पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें

मुश्किलों को चुनौती के रूप में करें स्वीकार, तभी मिलेगी सफलता

एक वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक

कम समय में काम करने का अनुभव मिला है। विकास की उस रफ्तार को बनाए रखेगें। बीडीओ जय किशन ने प्रशिक्षु आईएएस की विदाई समारोह में उक्त बातें कही। उन्होंने कहा कि मुश्किलों को चुनौती के रुप में स्वीकार कर समस्या से कैसे निपटाया जाए यह सिखलाया है। प्रखंड परिसर स्थित मनरेगा भवन मे विदाई सह सम्मान समारोह का आयोजन कर प्रशिक्षु आईएएस कथावते मयुर अशोक को नम आंखों से विदाई दी गई। समारोह की अध्यक्षता बीडीओ जयकिशन एवं संचालन समाजसेवी शंकर पासवान ने किया। समारोह में बीडीओ जयकिशन, सीओ राजकुमार, सीडीपीओ मंजु कुमारी, सीआरपीएफ के सहायक कमांडेंट अवधेश कुमार, जीपीएस राजेश कुमार सहित प्रखंड के सभी मुखिया सहित अन्य जनप्रतिनिधि एवं कर्मचारियों ने उपस्थित लोगों को संबोधित किया। श्री कथावते ने लोगों को कहा कि वह पहली बार ही बिहार आए, जहां उन्होंने तात्कालिक समस्या पानी से जूझते इमामगंज, डुमरिया और मानपुर प्रखंड को देखा। बाद में कार्यक्षेत्र के रूप में इमामगंज को चुना, जहां जल जीवन हरियाली पर काम किया।

19 जनवरी को आयोजित मानव श्रंृखला में पूरी निष्ठा एवं तत्परता से अपने दायित्वों के निर्वाहन करने वाले प्रखंड प्रमुख कलावती देवी सहित सभी मुखिया, शिक्षकों, समाजसेवियों की प्रशंसा की व प्रशस्ति पत्र दिया। इस मौके पर अवधेश प्रसाद, रविरंजन, अविनाश सिंह, श्याम सुन्दर गुप्ता, बीटू सिंह, अर्जुन चौधरी, मनोज शर्मा, अनिल पासवान, महेश्वर भारती, विद्यावति सिंह, सलाहकार दिव्या ज्योति, आदि उपस्थित थे।

प्रशिक्षु आईएएस को बुद्ध प्रतिमा भेंट करते बीडीओ।
खबरें और भी हैं...