पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें

हत्या कर शव जलाने के मामले के नामजद अभियुक्त गिरफ्तार

एक वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक

हत्या कर शव जलाने मामले के नामजद अभियुक्त को रफीगंज पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। उक्त आरोपी की गिरफ्तारी उसके घर से ही की गई है। गिरफ्तार आरोपी कामेश्वर महतो रफीगंज थाना क्षेत्र के औरवां गांव का रहने वाला है। उक्त आरोपी पर बहू की हत्या कर शव जलाने का आरोप है। जिसमें वह फरार चल रहा था। जिसके बाद पुलिस ने उसे गिरफ्तार कर लिया। रफीगंज थानाध्यक्ष राजीव रंजन ने बताया कि औरवां गांव निवासी मैना देवी की हत्या कर आरोपियों द्वारा साक्ष्य छुपाने के नियत से शव जला दिया गया था। जिसके बाद 12 मार्च को मृतक के भाई गया जिले के रौशनगंज थाना क्षेत्र के चौगाई निवासी सुरेन्द्र प्रसाद द्वारा इस मामले में एफआईआर दर्ज करायी गई थी। जिसमें मृतका के पति गुरुदत्त प्रसाद, ससुर कामेश्वर महतो सहित छह लोगों को नामजद आरोपी बनाया गया था। मामले में कार्रवाई करते हुए ससुर कामेश्वर महतो को गिरफ्तार कर रिमांड के लिए कोर्ट भेज दिया गया है।

खबरें और भी हैं...