पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें

टनकुप्पा के अधिकांश वार्डों में नल जल योजना की उपलब्धि शून्य

एक वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक

प्रखंड अंतर्गत टनकुप्पा पंचायत के अधिकांश वार्ड में ग्रामीणों को नल- जल योजना का लाभ नहीं मिल पा रहा है। इसका कारण पीएचईडी द्वारा कार्य में लापरवाही बताया गया है। टनकुप्पा पंचायत के कुल 15 वार्ड में से 9 वार्ड में योजना का जिम्मा पीएचईडी विभाग को सौंपा गया है। वहीं अन्य 6 वार्ड में नल - जल योजना का कार्य पंचायत के जिम्मे है। पीएचईडी के जिम्मे वार्ड संख्या 1, 4, 5, 9, 10, 11, 12 में कार्य शून्य है। योजना संबंधी किसी भी प्रकार का कार्य विभाग की ओर से अभी तक शुरू नहीं किया गया है। वहीं वार्ड संख्या 13 व 15 में योजना अंतर्गत मात्र बोरिंग कर छोड़ दिया गया है। पीएचईडी की लापरवाही को लेकर संबधित वार्ड के ग्रामीण को अभी से पेयजल संकट की समस्या से जूझना शुरू कर दिया है। इस बात को लेकर ग्रामीण आक्रोशित दिख रहे हैं। वार्ड संख्या 12 के ग्रामीण उपेन्द्र प्रसाद, प्रदीप कुमार, सुरेन्द्र साव, गोपाल गुप्ता, महेन्द्र गुप्ता आदि ने बताया कि पानी के अभाव में सुरेन्द्र साव का पुरा परिवार घर में ताला बंद कर धनबाद पलायन कर गया है। इनके घर में चिकनी मिट्टी होने के कारण हीरा बोरिंग में भी सफलता नहीं मिली।

बीडीओ से की गई है लिखित शिकायत

पंचायत मुखिया सुधीर साव व पंचायत सचिव विजय पासवान ने पूछने पर बताया कि टनकुप्पा पंचायत की 9 वार्ड पीएचईडी के जिम्मे रहने के कारण नल - जल योजना का कार्य बाधित है। अन्य शेष पंचायत में योजना सुचारू ढंग से चल रही है। कहा कि पीएचईडी द्वारा सभी 9 वार्ड में योजना का कार्य शुरू नहीं किए जाने आदि को लेकर बीडीओ छोटेलाल पासवान को लिखित आवेदन देकर जानकारी दी गई है।
खबरें और भी हैं...