प्लेटफॉर्म के निर्माण में घटिया ईंट के प्रयोग से आक्रोश, आंदोलन की चेतावनी
गया-कोडरमा रेलखंड बीच टनकुप्पा रेलवे स्टेशन पर प्लेटफॉर्म निर्माण कार्य में घटिया ईंट के प्रयोग करने की शिकायत पूर्व मध्य रेलवे के जीएम व धनबाद रेल मंडल के डीआरएम के पास की गई थी। बावजूद अभिकर्ताओं द्वारा ईट का प्रयोग धड़ले से किया जा रहा है। इस बात को लेकर क्षेत्रीय संगठन समेत कई पार्टी नेताओं ने आक्रोश व्यक्त किया है। कहा कि विभाग अगर मांग नहीं मानती है तो मजबूर होकर आंदोलन करना होगा। जिला जदयू महादलित प्रकोष्ठ के जिला अध्यक्ष जितेन्द्र कुमार,टनकुप्पा प्रखंड सचिव उपेन्द्र प्रसाद,प्रखंड कोग्रेस अध्यक्ष शंभुशरण सिंह,उपाध्यक्ष संजीव सिंह उर्फ मदन सिंह आदि ने आक्रोश व्यक्त करते हुए कहा है कि विभाग घटिया ईट का प्रयोग नहीं रोकती है तो आंदोलन किया जाएगा।
प्लेटफॉर्म पर लगाई जा रही ईंट।