पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें

एएनएम सुधा कुमारी की सड़क दुर्घटना में हुई मौत, लोगों ने जताया शोक

एक वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक

गुरुआ |प्रखंड के सामुदायिक स्वास्थ्य में कार्यरत एएनएम सुधा कुमारी की सड़क दुर्घटना में मौत होने की सूचना मिलते ही अस्पताल कर्मियों के बीच मातम छा गया है। सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में करीब आठ वर्षों से कार्यरत थी। होली की छुट्टी में वे नालंदा जिले के एकंगरसराय स्थित अपनी घर जा रही थी। इसी बीच रास्ते में ही उनकी सड़क दुर्घटना में मौत हो गई थी । एएनएम सुधा कुमारी के निधन पर बाइपास रोड स्थित मधु नर्सिंग होम में अमन मेमोरियल चैरिटेबल ट्रस्ट के चेयरमैन डा. अनिल कुमार के नेतृत्व में एक शोकसभा का आयोजन किया गया। इनके निधन पर राजद के पूर्व सैनिक प्रकोष्ठ के प्रदेश सचिव ललित यादव, जितेंद्र कुमार यादव, संजय कुमार वर्मा, कमलेश कुमार यादव, प्रदीप कुमार साहू, डा. जितेंद्र कुमार यादव समेत कई लोगों ने गहरा दुःख व्यक्त किया है।
खबरें और भी हैं...