ब्राह्मण समाज को राजनीतिक दल कर रहेउपेक्षा, राष्ट्र निर्माण में इसकी अग्रणी भूमिका
धर्मसभा भवन में शुक्रवार को विराट ब्राह्मण संगम का आयोजन हुआ। इसमें काफी संख्या में ब्राह्मण समाज के लोग जुटे। वक्ताओं ने कहा कि समाज को देश व राज्य के राजनीतिक दल उपेक्षा कर रहे हैं, जबकि समाज की राष्ट्र निर्माण में अग्रणी भूमिका रही है। सभी ने विकसित समाज के लिए एकजुटता प्रदर्शित करने का आह्वान किया। कार्यक्रम की शुरुआत भगवान परशुराम के तैल चित्र पर माल्यापर्ण व दीप प्रज्जवलित कर किया गया । वहीं पटना में ब्राह्मण माहकुंभ के आयोजन की सफलता पर भी चर्चा की गई। एकजुटता व विकसित समाज के निर्माण को लेकर लोगों ने अपनी बातें रखी। समाज को बेहतर दिशा देने के लिए प्रबुद्ध लोगों से आगे आने की अपील की। आयोजन समिति के अध्यक्ष राज किशोर पांडेय, समिति के उपसभापति देवेन्द्र पाठक, अभय मिश्र, राकेश मिश्र, अजय मिश्र ने सभी का स्वागत किया। मौके पर मुख्य अतिथि के रूप में शालीग्राम दूबे, विशिष्ट अतिथि डॉ. देवेन्द्र पाठक, अर्चना राय भट्ठ, प्रमोद द्विवेदी, वृजनंदन पाठक, विवेका मिश्र, रामाकांत दूबे, अमरनाथ धोकड़ी, दिलीप कुमार मिश्र, शिव कुमार भईया, मनिलाल बारिक, सच्चिदानंद, अवध बिहार मिश्र, हरेराम, राजकिशोर पाठक व अन्य ने अपनी बात रखी।