नेयामतपुर को राजकीय धरोहर घोषित करने को सीएमओ को भेजा आवेदन
बेलागंज | प्रखंड के ऐतिहासिक नेयामतपुर आश्रम को राजकीय धरोहर घोषित करते हुए इसके समुचित विकास के लिए पत्र लिखकर आश्रम विकास समिति के संयोजक सह युवा सामाजिक कार्यकर्ता रविशंकर कुमार ने गुरूवार को सूबे के मुखिया नीतीश कुमार से गुहार लगाई थी। सामाजिक कार्यकर्ता श्री कुमार ने ईमेल के जरिए सीएमओ को पत्र भेजा था, जिसके बाद मुख्यमंत्री कार्यालय ने आवेदन को बिहार सरकार के कैबिनेट सचिव को अग्रेतर कार्रवाई के लिए अग्रसारित किया है। रविशंकर कुमार ने बताया कि उन्होंने पूर्व में मुख्यमंत्री व पूर्व मुख्यमंत्री को आवेदन दिया था।