- Hindi News
- Local
- Bihar
- Gaya
- Konch News Ballast Between Two Parties Road Jam And Uproar In The Dispute Over The Removal Of The Jhumta
झुमटा निकालने को लेकर हुए विवाद में दो पक्षों के बीच रोड़ेबाजी, सड़क जाम कर हंगामा
थाना क्षेत्र के दबूर पंचायत के अमवा गांव में बुधवार की शाम होली का झुमटा निकालने को लेकर दो पक्षों के बीच में विवाद हो गया, जिसके बाद दोनों पक्षों के लोगों के बीच मारपीट एवं रोड़ेबाजी होने लगी। यह घटना कोंच पुलिस की मौजूदगी में हुई। पुलिस मूकदर्शक बनी रही।
प्राप्त जानकारी के अनुसार अमवा गांव के लोग झूमटा मुस्लिम टोले के इमामबाड़ा के होते हुए लेकर जाना चाह रहे थे, वहीं एक पक्ष इसका विरोध कर रहे थे। इसी बात को लेकर दोनों पक्षों के बीच कहासुनी होने लगी और बात रोड़ेबाजी तक पहुंच गई। इसमें संतोष यादव, लखन यादव एवं गोपाल यादव घायल हो गए। इसके बाद एक पक्ष के लोगों ने गुरारू-रफीगंज पथ को अमवा गांव के पास जाम कर दिया।
बाद में टिकारी डीएसपी नागेंद्र प्रसाद सिंह, गुरारू थाना आती थाना सहित कई थाना की पुलिस वहां कैंप कर रही थी। पुलिस प्रशासन रोड जाम हटाने का प्रयास कर रहे थे परंतु देर शाम तक जाम को हटाया नहीं गया था। वहीं स्थानीय मुखिया पति जितेंद्र यादव की माने तो उनका कहना है कि शांति समिति की बैठक में उन्होंने इस बात की जानकारी स्थानीय पुलिस को दी थी, बावजूद पुलिस द्वारा मुकम्मल व्यवस्था नहीं करने के कारण यह घटना घटी। हालांकि उनका कहना था कि पुलिस लगातार पिछले 3 दिनों से वहां कैंप कर रही थी।
मानपुर में भी दो पक्षों के बीच रोड़ेबाजी, दो घायल
मानपुर|मुफस्सिल थाना अंतर्गत अबगिल्ला पहाड़ तल्ली में एक धार्मिक स्थलो पर लुकबारी फेंकने का अफवाह फैलाने से दो पक्षों के बीच जमकर मारपीट व रोड़ेबाजी हुई। रविवार को होलिका दहन के बाद कुछ उत्साही युवक हाथों में लुकबारी लेकर पहाड़ी के ऊपर चढ़ रहे थे। इसी दौरान अफवाह फैल गया कि युवक पहाड़ी के चोटी पर लगे धार्मिक झंडा को जला दिया है। इस बात को लेकर दोनों पक्षों के बीच धक्का मुक्की शुरू हो गई, जो रोड़ेबाजी में तब्दील हो गया। घटना की सूचना मिलते ही दलबल के साथ मौके पर पहुंचे डीएसपी घूरन मण्डल द्वारा स्थिति को नियंत्रित कर घायल सरिता देवी व मो अरमान को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र भेज कर इलाज करवाया।
सड़क जाम करते ग्रामीण।