पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें

किसानों से ऋण वसूली के लिए काफी दबाव डालती है बैंक

एक वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक

भाजपा कार्यसमिति की बैठक का उद्घाटन करते नेता

मोहड़ा|प्रखंड के सेवतर में भाजपा मंडल अध्यक्ष रविन्द्र कुमार की अध्यक्षता में कार्यसमिति की बैठक की गई। इसमें भाजपा की मजबूती के लिए कार्य करने और जन-सम्पर्क अभियान चलाने का निर्देश दिया गया। इसके साथ ही बैंक द्वारा किसानों को दिए गए ऋण की वसूली के लिए बनाए जा रहे दबाव की निंदा की गई। भाजपा नेता अशोक सिंह ने कहा कि विभिन्न सरकारी बैंक के स्थानीय अधिकारियों द्वारा किसानों को परेशान किया जा रहा है। मोहड़ा प्रखंड के दर्जनों किसानों ने पार्टी नेताओं से इस मामले की शिकायत भी की है। मौके पर रविंद्र भारती, कुंदन, नगीना सिंह आदि मौजूद थे।
खबरें और भी हैं...