पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें

जिले के प्रखंडों में भी होली की धूम, मस्ती में सराबोर रहे लोग

एक वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक

प्रखंड क्षेत्र में होली का त्योहार धूमधाम से सौहार्दपूर्ण वातावरण में भाईचारे के साथ मनाया गया। होलिका दहन के दौरान लोग ढोल-बाजे के साथ फतेहपुर बभनटोली, रामरायचक, बड़ा बाजार, शीतलपुर, मार्केट रोड़ आदि का भ्रमण करते हुए होलिका दहन के लिए पहुंचे। इस दौरान लोग होली गीतों पर जमकर थिरके और खुशियों में डूबे रहे। होली के दूसरे दिन बुढ़वा होली मनाया गया। लोगों द्वारा डीजे बैंड के साथ झूमटा निकाला गया। कई जगहों पर मटका भी फोड़ा गया। इस दौरान इलाके में शांति व विधि व्यवस्था बनाये रखने के लिए बीडीओ कुमुद रंजन, सीओ विजय कुमार और थानाध्यक्ष अबुजर हुसैन अंसारी, ओपी अध्यक्ष प्रमोद कुमार दल-बल के चौकसी बरत रहे थे।

शांतिपूर्ण तरीके से मनाया गया होली व झुमटा

बेलागंज| बेलागंज व चाकंद क्षेत्र में आपसी भाईचारे का प्रतीक रंगों का पर्व शांति व सौहार्दपूर्ण तरीके से मनाया गया। सोमवार की संध्या होलिका दहन के साथ शुरू हुआ रंगोत्सव बुधवार को झुमटा व मटका फोड़ के साथ संपन्न हुआ इस दौरान बच्चें, बूढ़े व जवान सभी होली के रंग में रंगे दिखे। वाद्ययंत्रों के साथ पारंपरिक होली गीत और चैतार को लुत्फ उठाया।

लोको कॉलोनी में मटका फोड़ती युवाओं की टोली।
खबरें और भी हैं...