आरोग्य मेडिकल कार्ड को लेकर जेपीएन में लिए गए ब्लड सैंपल, उमड़े लोग
गया सदर | शहर के जय प्रकाश नारायण अस्पताल में शनिवार को क्लेक्ट्रेट, कमिश्नरी व अस्पताल के स्वास्थ्य कर्मियों व वरिष्ठ नागरिक का ब्लड सैंपल लिया गया। सिविल सर्जन की ओर से बिहार दिवस पर आरोग्य कार्ड को लेकर लिया गए सैंपल में करीब 15 सौ रुपए की मुफ्त जांच की जाएगी। इसमें डायबिटीज से लेकर कई प्रकार की जांच शामिल हैं। 100 से ऊपर ब्लड सैंपल लिए।