- Hindi News
- Local
- Bihar
- Gaya
- Gaya News Budco Excavated Roads For Pipeline Expansion Making It Difficult For People To Leave The House
पाइपलाइन विस्तार के लिए बुडको ने सड़कों की कर दी खुदाई, लोगों का घर से निकलना मुश्किल
मुख्यमंत्री सात निश्चय योजना के तहत शहर के विभिन्न इलाकों में हर घर नल का जल देने की योजना पर कार्य काफी तेजी से किया जा रहा है। इस योजना से लोगों में काफी खुशी थी। क्योंकि अब लोगों को पेयजल की संकट से नहीं जूझना पड़ेगा। उन्हें क्या पता था, एक परेशानी खत्म होगी और दूसरी परेशानी शुरू हो जाएगी। आज कुछ ऐसी ही स्थिति गया नगर निगम के वार्ड संख्या 35 के विभिन्न इलाकों की बनी हुई है। वहीं स्थानीय वार्ड पार्षद मो. मंजर हुसैन ने बताया कि उक्त वार्ड में बुडको के द्वारा पेयजल के लिए पाइपलाइन विस्तार का कार्य रही थी। पाइपलाइन विस्तार के लिए वार्ड 35 के इमली गली, खजुरिया गली और गेवाल बिगहा सहित विभिन्न सड़कों की खुदाई की गई। उक्त सड़कों की खुदाई के बाद आज तक बुडको द्वारा मरम्मत नहीं किया गया। जिसके कारण पूरा सड़क बर्बाद हो गया और लोगों को घर से निकलना मुश्किल हो गया है। उन्होंने कहा कि संबंधित अधिकारियों की लापरवाही के कारण लोगों को परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है। बुडको के कोई भी कर्मचारी या अधिकारी देखने तक नहीं आ रहे हैं। पूरा वार्ड बर्बाद हो चुका है न ढंग से सफाई हो पा रही है। उन्होंने नगर आयुक्त सावन कुमार से बुडको के संबंधित लोगों पर कार्रवाई की मांग की।
कुछ इस तरह सड़कों की खुदाइ कर के छोड़ दिया गया है।