- Hindi News
- Local
- Bihar
- Gaya
- Gaya News Buddhist Monks Recite Compassion To Protect Against Corona Virus That Has Spread In Many Countries
कई देशों में फैल चुके कोरोना वायरस से बचाव के लिए बौद्ध भिक्षुओं ने किया करूणा का पाठ
विश्व में फैले दुर्भिक्ष रोग के भय से लोगों को मुक्त करने के लिए बोधगया के विभिन्न बौद्ध मठों के बौद्ध भिक्षुओं सहित देश के कोने-कोने से आए हुए चार सौ से भी अधिक बौद्धों ने भगवान बुद्ध की करूणा का पाठ कर लोगों के मन में करुणा पैदा करने के साथ कोरोना वायरस को खत्म करने के लिए महाबोधि मंदिर में स्थित पवित्र बोधिवृक्ष के छांव में प्रार्थना की। प्रार्थना का आयोजन दिल्ली व लद्दाख के महाकरुणा वेलफेयर सोसायटी ने किया था। सोसायटी के बौद्ध भिक्षु भंते संघसना ने बताया कि भगवान बुद्ध के महाकरुणा का पाठ को लोग भूल रहे है और अहिंसा की जगह पर हिंसा का रास्ते पर चलने लगे हैं। जिस कारण आज दुनिया में भयानक परिस्थिति पैदा हो गई है। लोगों के बीच महाकरुणा के पाठ को जगाने के लिए सभी देशों में जाकर लोगों के जागरुक किया जाएगा।
कोरोना वायरस से बचाव को लेकर बौद्ध भिक्षुओं ने किया करूणा पाठ।