पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें

राजदेव की हत्या का दर्ज कराया गया मामला, छह को बनाया गया अभियुक्त

एक वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक

फतेहपुर थानांतर्गत गुरपा ओपी क्षेत्र के धन्छु गांव के पास राजदेव यादव की मौत के मामले को लेकर हत्या की एफआईआर दर्ज कराई गई है। शुरूआत में इसे बाइक दुर्घटना बताया जा रहा था। इस संबंध में छह के खिलाफ एफआईआर दर्ज कराई गई है। मृतक के पिता ननकू यादव ने एफआईआर में कहा है कि राजदेव की हत्या कर उसे दुर्घटना का रूप देने की कोशिश की गई। फतेहपुर थाना के अपर थानाध्यक्ष और गुरपा ओपी के एएसआई सुनील कुमार ने बताया कि दर्ज एफआईआर में दुन्दु गांव निवासी ननकू यादव ने कहा है कि उसके बेटा राजदेव यादव मंगलवार की शाम करीब छह बजे बाइक अपने ससुराल मोहनपुर थाना क्षेत्र के बंदा गांव जा रहा था। उसी रास्ते में धन्छु गांव का संतोष यादव मिला और बोला कि हमको गंभरी छोड़ दो और फिर बाइक पर पीछे बैठ गया।

टक्कर होने के बाद पीटकर अधमरा किया, फिर हुई मौत : राजदेव बाइक लेकर धन्छु गांव से सौ मीटर आगे पहुंचा ही था, कि फतेहपुर की ओर से काफी तेज रफ्तार में आ रही चरकापत्थर निवासी नवीन कुमार की बाइक की राजदेव की बाइक से जोरदार टक्कर हो गई। राजदेव ने घटना की सूचना मोबाइल से अपने रिश्तेदार को दिया। सूचना पर जब राजदेव के परिवार वाले घटना स्थल पर पहुंचे तो धन्छु निवासी संतोष यादव गांव के ही सत्येंद्र यादव, उमेश कुमार, विकास कुमार और पिंटू कुमार को बुलाकर बोला कि इसी ने मेरा पैर तोड़ा है। फिर इन लोगों ने राजदेव को मारपीट कर बेहोश कर दिया, इसके बाद मौत हो गई। ननकू ने आरोप लगाया है कि इन्हीं लोगों ने मारपीट कर बेटे राजदेव की हत्या कर दिया है।

छह के खिलाफ दर्ज किया गया है मामला : पुलिस अधिकारियों ने बताया कि राजदेव के पिता के लिखित बयान पर गुरपा ओपी क्षेत्र के धन्छु गांव के पांच और फतेहपुर थाना क्षेत्र के चरकापत्थर के एक को नामजद अभियुक्त बनाया गया है।

खबरें और भी हैं...