पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें

मुखिया व पंचायत समिति सदस्य को दबंगों ने पीटा, तीन नामजद

एक वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक

बेलागंज | प्रखंड के एक मुखिया व पूर्व पंचायत समिति सदस्य के साथ दबंगों द्वारा मारपीट व गाली गलौज करने का मामला प्रकाश में आया है । पीड़ित मुखिया व पूर्व समिति सदस्य ने मामले को लेकर पाईबिगहा ओपी में तीन लोगों को नामजद आरोपित करते हुए प्राथमिकी दर्ज करायी है । दर्ज प्राथमिकी में पाईबिगहा पंचायत के मुखिया बिजेन्द्र नट ने कहा है कि पंचायत के वार्ड नम्बर आठ में सार्वजनिक शौचालय बनाने के लिये बेलागंज बीडीओ, सीओ एवं अंचल कर्मचारी द्वारा एक जगह को चिन्हित कर नापी कराया गया था । उक्त स्थल बिहार सरकार की जमीन है । उसी मामले को लेकर कमिन्द्र शर्मा, कारू शर्मा व जल्लु शर्मा उनके घर पर आकर मारपीट व जातिसूचक शब्द का इस्तेमाल किया ।
खबरें और भी हैं...