पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें

सांस्कृतिक कार्यक्रम के माध्यम से बच्चों ने कुरीतियों पर किया प्रहार

एक वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक

गुरुआ प्रखंड के पकरी पंचायत के कठौतिया गांव में संचालित गौतम बुद्धा शिक्षा निकेतन की प्रथम वार्षिकोत्सव का आयोजन किया गया। जिसका उद्घाटन मानववादी मोर्चा के संरक्षक व बसपा के प्रभारी राघवेंद्र नारायण यादव, शिक्षा सेवक संघ के अध्यक्ष प्रदीप कुमार चौधरी, बसपा नेता अजित कुमार यादव एवं विद्यालय के निदेशक आयुष कुमार ने संयुक्त रुप से फीता काटकर किया। वार्षिकोत्सव समारोह के दौरान विद्यालय के छात्र-छात्राओं ने सांस्कृतिक कार्यक्रम के माध्यम से बाल विवाह एवं दहेज प्रथा जैसे सामाजिक कुरीतियों पर जमकर हमला किया है। बसपा नेता राघवेंद्र नारायण यादव ने बताया कि ग्रामीण क्षेत्र में सरकारी विद्यालय की स्थिति दम तोड़ रही है। इस स्थिति में सुदूर गांव में निजी विद्यालय खोलकर बच्चों की गुणवत्तापूर्ण शिक्षा दिया जा रहा है। इस मौके पर मानववादी मोर्चा के सचिव प्रदीप कुमार चौधरी, बसपा नेता रवि पासवान, विद्यालय के निदेशक आयुष कुमार, प्राचार्य विरेंद्र कुमार, नंदकुमार यादव रंजीत संगम रंजीत, धीरज आदि मौजूद थे।

गुरुआ में वार्षिकोत्सव समारोह को संबोधित करते अतिथि।
खबरें और भी हैं...