गुरुआ में कोरोना वायरस के डर से सड़क किनारे फेंका मुर्गा
_photocaption_गया| गुरुआ में भी कोरोना वायरस का डर सबको सता रखा है। इस कारण से लोग मुर्गा खरीदने से बच रहे हैं। बिक्री नहीं होने के चलते पाॅल्ट्री फार्म संचालकों ने गुरुआ-करमाईन स्टेट हाइवे के किनारे पचमह, नरियाही, तमरुआ आदि जगहों पर मुर्गा फेंक दिया है। जिससे काफी दुर्गंध फैल गई है। स्थानीय लोगों ने गंदगी फैलाने वाले पॉल्ट्री फार्म संचालकों पर कार्रवाई की मांग प्रशासन से की है।*photocaption*