पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें

अस्पताल में सुविधाओं की कमी को लेकर कांग्रेस कमेटी ने किया प्रदर्शन

एक वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक

खिजरसराय|प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र खिजरसराय में प्रखंड कांग्रेस कमिटी की ओर से एकदिवसीय धरना प्रदर्शन का आयोजन किया गया। प्रखंड कांग्रेस अध्यक्ष नवल किशोर शर्मा की अध्यक्षता में हुए प्रदर्शन में स्वास्थ्य केंद्र में सुविधाओं के अभाव को लेकर आवाज उठाई गई। श्री शर्मा के अलावे अन्य वक्ताओं ने कहा कि मरीजों को स्लाइन सेट बाजार से लाना पड़ रहा है। इसके अलावे हॉस्पिटल में किसी भी तरह की जांच की सुविधा नहीं है। प्रदर्शन कर रहे नेताओं ने कहा सरकार की नीतियों की आलोचना करते हुए कहा कि सिर्फ अस्पताल को सरकारी राशि से चमका देने और बेड लगा देने से ही विकास नही होता है। सुविधा के साथ चिकित्सा सेवा देने के लिए चिकित्सकों को भी बहाल कराना होता है। चिकित्सक के मामले में यहां सिर्फ एक एमबीबीएस डॉक्टर है।
खबरें और भी हैं...