जिले के अस्पतालों में अव्यवस्था को लेकर कांग्रेस ने दिया धरना
एएनएमएमसीएच सहित जिला मुख्यालय के अस्पतालों में अव्यवस्था का आरोप लगाकर कांग्रेस ने धरना दिया। गांधी मैदान गेट संख्या 5 के पास धरना का नेतृत्व कांग्रेस जिलाध्यक्ष चन्द्रिका प्रसाद यादव ने की। वक्ताओं ने अस्पतालों में अव्यवस्था को लेकर मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के खिलाफ जमकर नारेबाजी की। वहीं अस्पतालों की व्यवस्था सुधारने की मांग को लेकर ज्ञापन डीएम कार्यालय को सौंपा। कहा कांग्रेस के एक प्रतिनिधि मंडल द्वारा एएनएमएमसीएच व जय प्रकाश नारायण अस्पताल का निरीक्षण किया गया था। इसमें लोगों को स्वास्थ्य सेवाओं में काफी कमी व अनियमितता मिलने की बात कही। बताया एएनएमएमसीएच में साफ सफाई काफी खराब है। जेपीएन में डॉक्टरों व नर्सें पर्याप्त मात्रा में नहीं हैं। इसमें 60 से बेडों की संख्या बढ़ाकर 100 होनी चाहिए। मांग से संबंधित एक ज्ञापन डीएम कार्यालय को सौंपा। मौके पर महिला जिलाध्यक्ष लाक्षो देवी, युगल किशोर सिंह, प्रदीप शर्मा, चन्द्रभूषण कुशवाहा, मो. जुबैर अहमद, गगन मिश्र, मो. खैरूद्दीन, विधा शर्मा, बब्लू शर्मा, राजकपूर प्रसाद गुप्ता, धर्मेंद्र कुमार निराला व अन्य थे।