15 को संविधान चेतना रैली, पीपल्स पार्टी ऑफ इंडिया की बैठक में तैयारी पर चर्चा
पीपल्स पार्टी ऑफ इंडिया (डेमोक्रेटिक) एवं मूल निवासी संघ की संयुक्त बैठक गुरुवार को बोधगया प्रखंड के त्रिर|ा केन्द्र में हुई, जिसमें 15 मार्च को टनकुप्पा में होने वाली संविधान चेतना रैली की तैयारियों पर चर्चा की गई, साथ ही इसकी सफलता के लिए पार्टी के नेताओं व कार्यकर्ताओं को विशेष जिम्मेवारी सौंपी गई। जिला प्रभारी सह प्रदेश संगठन सचिव अविनाश महतो ने बताया कि मूल निवासी चेतना के बैनर तले इस रैली का आयोजन किया जा रहा है। इस रैली में मुख्य अतिथि के रूप में पीपल्स पार्टी ऑफ इंडिया के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष हेमराज सिंह पटेल शामिल होंगे।
पीपीआई के प्रखंड अध्यक्ष बने शिवशंकर: संविधान चेतना रैली की सफलता के साथ-साथ पार्टी का विस्तार किया गया। इसके तहत पीपल्स पार्टी ऑफ इंडिया का प्रखंड अध्यक्ष शिव शंकर कुमार, महासचिव शिवरतन मांझी, कोषाध्यक्ष विरेन्द्र मांझी, उपाध्यक्ष दिलबोधन मांझी के अलावे 11 सदस्यीय कमेटी का गठन किया गया है। बैठक की अध्यक्षता पीपीआई के संयोजक शिवशंकर कुमार ने की। इस मौके पर प्रदेश उपाध्यक्ष आदित्य प्रधान, नंदलाल मांझी, शिवनंदन पासवान, जीतन मांझी, हरिहर रविदास, सुरेन्द्र मांझी, परशुराम, मनोज आदि मौजूद थे।
पीपल्स पार्टी की बैठक में शामिल नेता व कार्यकर्ता।