पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • Local
  • Bihar
  • Gaya
  • Gaya News Corona Side Effects International Flight Canceled Only 70 Passengers From Three Aircraft Arrive

कोरोना का साइड इफेक्ट: इंटरनेशनल फ्लाइट रद्द, तीन विमान से गया पहुंचे महज 70 पैसेंजर

एक वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक

गया एयरपोर्ट पर कोरोना वायरस का साइड इफेक्ट दिखने लगा है। गुरूवार को थाई स्माइल डब्लूई 327/328 इंटरनेशनल फ्लाइट रद्द हुई व तीन अन्य से मात्र 70 यात्री गया उतरे। थाई एयर एशिया एफडी 122/123 से 29 यात्री गया आए व 67 वापस लौटे। म्यांमार इंटरनेशनल फ्लाइट 8एम 601/602 यंगून-गया फ्लाइट से 38 यात्री आए व 173 वापस लौटे। जबकि यूबी 7001/7002 म्यांमार नेशनल एयरवेज से 03 यात्री गया आए व 158 यात्री वापस लौटे। बुधवार को भी एयर इंडिया की फ्लाइट संख्या एआई 236 यंगून-गया-दिल्ली खाली आई व दिल्ली के लिए 21 यात्रियों के साथ रवाना हुई थी। उक्त फ्लाइट में 13 क्रू मेंबर भी थे। इसके अलावा म्यांमार नेशनल एयरवेज, जो म्यांमार से गया खाली आई थी, बिना पैसेंजर लिए वापस लौटी। एयरपोर्ट डायरेक्टर दिलीप कुमार ने इसकी पुष्टि करते हुए कहा कि उक्त फ्लाइट पर 107 यात्रियों को गया से यंगून के लिए रवाना होना था, लेकिन एक भी पैसेंजर ने उड़ान के लिए एयरपोर्ट पर रिपोर्ट नहीं किया। उन्होंने कहा कि ऐसा गया एयरपोर्ट के इतिहास में शायद पहली बार हुई है।

मार्च माह में गया उतरने वाले विदेशी यात्रियों की संख्या


{01 मार्च 04 फ्लाइट्स 376 यात्री

{02 मार्च 05 फ्लाइट्स 338 यात्री

{03 मार्च 04 फ्लाइट्स 433 यात्री

{04 मार्च 04 फ्लाइट्स 252 यात्री

{05 मार्च 04 फ्लाईट्स 377 यात्री

{06 मार्च 03 फ्लाईट्स 168 यात्री

{07 मार्च 04 फ्लाईट्स 129 यात्री

{10 मार्च 03 फ्लाईट्स 27 यात्री

{11 मार्च 05 फ्लाईट्स 052 यात्री

{12 मार्च 03 फ्लाईट्स 70 यात्री

चार है डोमेस्टिक फ्लाइट्स


गया एयरपोर्ट से चार डोमेस्टिक फ्लाइट्स उपलब्ध है। इंडिगो की गया-कोलकाता व गया वाराणसी, इंडिगो की वाराणसी-गया-कोलकाता व एयर इंडिया की दिल्ली-गया-वाराणसी-दिल्ली सेवा उपलब्ध है।

गया से ऑपरेट हो रही छह इंटरनेशनल फ्लाइट्स


वर्तमान में गया से म्यांमार व थाइलैंड के लिए इंटरनेशनल फ्लाइट्स ऑपरेट हो रही है। थाई स्माइल के अलावा एयर एशिया बैंकाक की उड़ान उपलब्ध करा रही है। दूसरी ओर म्यांमार के लिए एयर इंडिया के अलावा म्यांमार एयर इंटरनेशनल व म्यांमार नेशनल एयरवेज उड़ान उपलब्ध करा रही है। थाई स्माइल सप्ताह के सात दिन, एयर एशिया सप्ताह में सात दिन, एयर इंडिया यंगून-दिल्ली-गया-कोलकाता की सेवा सोमवार, बुधवार, शुक्रवार व शनिवार को उपलब्ध है। म्यांमार इंटरनेशनल एयरवेज सोमवार, गुरूवार, शुक्रवार, शनिवार व रविवार को उपलब्ध है। म्यांमार नेशनल एयरवेज की सेवा शुक्रवार को छोड़कर सप्ताह के छह दिन उपलब्ध है।


इन देशों के यात्री पर रहेगी खास नजर


15 फरवरी के बाद चीन, इटली, ईरान, दक्षिण कोरिया, फ्रांस, स्पेन, जर्मनी से आए यात्री को 14 दिनों के लिए आइसोलेशन वार्ड में रखा जाएगा। एयरपोर्ट डायरेक्टर दिलीप कुमार ने कहा, केंद्र सरकार ने संशोधित ट्रैवल एडवायजरी जारी कर इसकी जानकारी दी है।


यात्रियों की संख्या में गिरावट


गया एयरपोर्ट पर कोरोना वायरस के प्रभाव के कारण यात्रियों की संख्या में गिरावट हो रही है। बुधवार को थाई स्माईल व एयर एशिया से मात्र 52 यात्री, जबकि गुरूवार को 70 यात्री गया एयरपोर्ट पर पहुंचे, जबकि प्रतिदिन विदेशी उड़ानों से लगभग 400 यात्री गया पहुंचते थे। इंटरनेशनल उड़ानों का 29 से 31 मार्च तक संचालन होना है।


सफाई पर दिया जा रहा ध्यान


एयरपोर्ट डायरेक्टर दिलीप कुमार ने बताया कि इंटरनेशनल फ्लाइट्स से आनेवाले यात्रियों के हाथ रखने के हर जगह को सैनिटाइज किया जा रहा है। रेलिंग, शीशा सहित अन्य सभी संभावित जगहों की सैनिटाइजर से हमेशा सफाई की जा रही है। एयरपोर्ट से मेडिकल वेस्ट का नियमित एजेंसी द्वारा डिस्पोजल को ले जाया जा रहा है, ताकि संक्रमण न फैले। शुक्रवार को डीएम की अध्यक्षता में विशेष बैठक होगी।

बुधवार को दो फ्लाइट से शून्य पैसेंजर व दो से आए 52 यात्री, एयरपोर्ट पर अधिकारियों ने की बैठक

एयरपोर्ट पर स्वास्थ्य सेवा को लेकर अधिकारियों की बैठक।
खबरें और भी हैं...