पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें

शोषण के विरूद्ध संविधान प्रदत शक्तियों से नहीं करें सकोच

एक वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक

गौतम बुद्ध महिला कॉलेज में रविवार को महिला विधिक जागरूकता शिविर का आयोजन हुआ। बिहार राज्य विधिक सेवा प्राधिकार पटना व गया द्वारा संयुक्त रूप कार्यक्रम में छात्राएं व कानून के जानकार शामिल हुए। विषय लॉ एंड प्रोसिजर ऑफ अडॉप्शन से जुड़ी कानूनी जानकारी दी गई। पति-प|ी में तलाक हो जाने के बाद बच्चों के लालन-पालन की जिम्मेवारी, अडॉप्शन से संबंधित गंभीर नियम-कानूनों पर भी अपने विचार रखे। वक्ताओं ने महिलाओं की समानता के अधिकार के तहत शोषण के खिलाफ आवाज बुलंद करने और न्यायालय की शरण लेने में तनिक भी संकोच नहीं करने पर बल दिया। वहीं समाज में नारी की सफलता के लिए संघर्ष के बारे में बतलाया। मुख्य अतिथि एडवोकेट इंदु सहाय, कॉलेज के प्रिंसिपल प्रो. जावेद अशरफ, डॉ. शगुफ्ता अंसारी, प्रो. डॉ. कुमारी रश्मि प्रियदर्शी, डॉ. श्वेता सिंह, ईमा हुसैन, रीता देवी, डीएसएलएस विकास कुमार व अन्य थे।

खबरें और भी हैं...