खुले नाले में गिरी गाय, लोगों ने काफी मशक्कत के बाद निकाला बाहर
वार्ड नं. 18। स्वराज्यपूरी रोड से रेलवे स्टेशन जाने वाला नाला रोड। गुरुवार को इस रोड में स्थित एक नाला के खुला रहने से गाय गिर गई। काफी मशक्कत के बाद स्थानीय लोगों ने सकुशल गाय को बाहर निकाला। मुहल्लेवासियों ने बताया कि एक वर्ष पूर्व जेसीबी द्वारा नाला की सफाई के दौरान इस स्थान पर बड़ा सा नाला बन गया है, जिसे आज तक नहीं ढ़का गया। कई बार नगर आयुक्त से मिलकर आवेदन दिया गया। उन्हें समस्या से अवगत कराया गया, लेकिन आज तक नाला को ढ़का नहीं गया। हर वक्त खुला नाला से हादसे की आशंका बनी रहती है। मुहल्लेवासी अब्दुल रसीद ने बताया कि नाला के पास ही उनकी इलेक्ट्रोनिक दुकान संचालित है। समान की खरीदारी करने आए ग्राहकों में हमेशा भय बना रहता है। उन्होंने बताया कि अक्सर इस नाले में मवेशी गिरते रहते है। गुरुवार की दोपहर 12:00 बजे यह घटना हुई। स्थानीय युवाओं के प्रयास से गाय को नाला से बाहर निकाला गया।
गाय को निकालता युवक।