गर्मी में बोधगया में पर्यटकों को खूब आकर्षित करेगा क्रेजी वर्ल्ड वाटर पार्क
बोधगया आने वाले पर्यटक अब गर्मी के मौसम मे क्रेजी वर्ल्ड वाटर पार्क का लुत्फ उठा सकेंगे। गया-डोभी मुख्य सड़क के पास स्थित श्रीपुर गांव के समीप शुक्रवार को क्रेजी वर्ल्ड हंगामा जोन की शुरुआत की गई। बिहार सरकार के कृषि और पशु एवं मत्स्य संसाधन विभाग के मंत्री डाॅ. प्रेम कुमार ने उद्घाटन किया। पार्क के निदेशक कालका सिंह ने बताया कि पर्यटन को बढ़ावा देने के उद्देश्य से इस पार्क की शुरुआत की गई है। गर्मी के मौसम में भी देशी विदेशी पर्यटक बोधगया की ओर आकर्षित होंगे। पार्क में 5 वर्ष से ऊपर के बच्चों का टिकट लगेगा। उन्होंने बताया कि इस पार्क में पर्यटक प्रातः 10ः00 बजे से शाम 5ः00 बजे संध्या तक आनंद उठा सकते हैं। गया नगर निगम के वार्ड संख्या 46 के पूर्व पार्षद व भाजपा नेता संतोष सिंह ने बताया कि छह बीघा में तैयार आधुनिक सुविधाओं से लैस पार्क में वाटर स्लाइड, कृत्रिम समुद्र की लहरें और किड्स प्ले का आनंद ले सकते हैं। पार्क में कॉफी कैफे, रेस्टूरेंट, ग्रीन गार्डन व पार्किंग की समुचित व्यवस्था की गई है। डॉ. प्रेम कुमार ने जिले का सबसे बड़ और सुदंर वाटर पार्क बनाने को लेकर प्रालि कंपनी को बधाई दी। मौके पर कालका सिंह, विक्की, अजय, मनीष, नीतीश, डीएसपी संजीव कुमार, मोतिलाल पटवा, अशोक सिंह, पप्पु सिंह आदि मौजूद थे।
वाटर पार्क का उद्घाटन करते मंत्री प्रेम कुमार