पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • Local
  • Bihar
  • Gaya
  • Gaya News Criminals Broke Into The House Of The Block Chief Broke The Hand Of The Chief39s Husband

अपराधियों ने प्रखंड प्रमुख के घर में घुस की मारपीट, प्रमुख पति का हाथ तोड़ा

एक वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक

वजीरगंज प्रखंड प्रमुख फुलवा देवी के घर में घुसकर हथियारों से लैस कुछ अपराधियों ने मंगलवार की रात मारपीट की एवं उत्पात मचाया। इस दौरान प्रमुख पति अर्जुन प्रसाद का बायां हाथ अपराधियों ने लोहे के रॉड से मारकर तोड़ दिया। उसके गले से सोने की चेन छीन ली। दो लाख रुपए रंगदारी नहीं देने पर जान से मारने की धमकी देकर चले गए। घायल प्रमुख पति को इलाज के लिए सीएचसी लाया गया, जहां से प्राथमिक उपचार के बाद हाथ टूट जाने एवं विशेष चिकित्सा को लेकर उन्हें एएनएमसीएच रेफर कर दिया गया।

हथियार से लैस थे सभी अपराधी, मचाया उत्पात

मामले से संबंधित आवेदन स्थानीय थाने में देकर प्रमुख पति ने सुरक्षा एवं अपराधियों के गिरफ्तारी की गुहार प्रशासन से की है। दिए आवेदन के अनुसार सरवहना निवासी प्रमुख पति अर्जुन प्रसाद ने कहा है कि मंगलवार की संध्या पांच बजे विजय प्रसाद, विक्की कुमार, दीपक कुमार एवं मुन्नी देवी हथियारों से लैस होकर मेरे घर में घुस गए और गाली गलौज करते हुए लोहे के रॉड से उसके बायें हाथ व सिर पर वार कर दिया। प|ी प्रखंड प्रमुख फुलवा देवी जब कमरे से निकल कर आई तो उसपर हथियार तान दिया और घर से घसीटते हुए बाहर लाया। जिसके गले से सोने का चेन छीन लिया। जिसके बाद दो लाख रुपये रंगदारी नहीं देने पर जान से मार डालने की धमकी भी दिया है। बीच बचाव करने आए भाई महेन्द्र प्रसाद के साथ भी मारपीट की तथा घर में मौजूद अन्य मेहमानों के साथ गाली गलौज किया ।

खबरें और भी हैं...