पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें

मटका फोड़ने के विवाद में अपराधियों ने युवक मारी थी गोली, गंभीर

एक वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक

डेल्हा थाना के बागेश्वरी में गुरूवार की रात को अपराधियों ने एक युवक को गोली मारकर गंभीर रूप से घायल कर दिया था। घायल युवक को बेहतर उपचार के लिए मगध मेडिकल कॉलेज अस्पताल से पीएमसीएच रेफर कर दिया गया है, जहां उसकी स्थिति अब भी चिंताजनक बताई गई है।

पुलिस के मुताबिक गोली लगने से घायल बमबाबा भुईंटोली के पंकज कुमार को गया से रेफर कर दिया गया है। इस मामले की जांच में सामने आया है, कि रेलवे कॉलोनी में मटका फोड़ने को लेकर विवाद हुआ था, जिसे लेकर बागेश्वरी में इस तरह की घटना की गई। हालांकि पुलिस घटना के कारणों को लेकर विभिन्न बिंदुओं से अपनी जांच को और आगे बढ़ा रही है। गोली मारने की घटना में तीन अपराधी शामिल थे। तीनों अपराधियों में धर्मेन्द्र कुमार, रोहित उर्फ लूल्हा दोनों बंग्लास्थान निवासी तथा अमन कुमार बैरागी निवासी हैं। तीनों फिलहाल पुलिस की गिरफ्त से बाहर हैं। इनकी गिरफ्तारी के लिए पुलिस की छापेमारी चल रही। शुक्रवार को चिन्हित स्थानों पर छापेमारी की गई। पुलिस का कहना है, कि जल्द ही इन्हें गिरफ्तार कर लिया जाएगा। विदित हो कि बमबाबा भुईंटोली से पास के टोले बागेश्वरी में आए पंकज कुमार को अपराधियों ने गोली मारकर गंभीर रूप से घायल कर दिया था। गोली पीछे से मारी गई है, जो पीठ से होते हुए छाती के समीप से निकल गई। इधर, घटना के बाद पुलिस मामले की जांच-पड़ताल में जुट गई है। पुलिस की माने तो जल्द ही मामले का खुलासा कर लिया जाएगा। चिह्नित स्थानों पर पुलिस लगातार छापेमारी कर रही है।

एफआईआर दर्ज कर अपराधियों के खिलाफ हो रही कार्रवाई: थानाध्यक्ष

गोली मारकर युवक को घायल कर देने के मामले में तीन के खिलाफ एफआईआर दर्ज की गई है। नामजद अभियुक्तों की गिरफ्तारी के लिए पुलिस की छापेमारी चल रही है। फिलहाल वे पुलिस की गिरफ्त से बाहर हैं। जल्द ही इनकी गिरफ्तारी कर ली जाएगी।
अरूण कुमार, थानाध्यक्ष डेल्हा।

खबरें और भी हैं...