पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें

सीआरपीएफ ने सिविक एक्शन के तहत ग्रामीणों के बीच बांटीं सामग्रियां

एक वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक

प्रखंड के लुटुआ स्थित सीआरपीएफ बी 159 बटालियन के द्वारा रौशनगंज थाने क्षेत्र के परसाचुंआ गांव में शिविर लगाकर कैंप के कंपनी कमांडर अवधेश कुमार के नेतृत्व में सामग्रियों का वितरण किया गया। श्री कुमार ने बताया कि नक्सल प्रभावित इलाके मे पिछडे गांव के नागरिकों को विकसित करने व जरूरतमंदों के बीच नागरिक सहायता प्रोग्राम के तहत परसाचुंआ व बिकोपुर गांव के दर्जनों लोगों के बीच कम्बल, छात्रों के बीच स्कूल बैग, किसानों के बीच उन्नत किस्म के बीज व सोलर लाइट का वितरण किया गया। बच्चों के बीच मनोरंजन की सामग्री बांटी गई। इस मौके पर छठनी देवी, सुनीता देवी, दुलरीया देवी बलेसरी देवी, बंधीया देवी,राजो देवी, सुदमीया देवी के अलावे दर्जनों ग्रामीण मौजूद थे।

सीआरपीएफ के सिविक एक्शन प्लान के तहत बांटी गई सामग्री।
खबरें और भी हैं...