पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें

पीएनबी में पासबुक अपडेट नहीं होने से ग्राहकों को परेशानी

एक वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक

मैगरा। पंजाब नेशनल बैंक डुमरिया में लगभग एक माह से पासबुक अपडेट की मशीन खराब है, जिसके कारण खाताधारियों को परेशानी हो रही है। इस बैंक में दूरदराज के ग्रामीण ग्राहक हैं। ग्राहकों का पासबुक नहीं अपडेट होने के कारण उन्हें परेशानी झेलना पड़ता है। कई ग्राहकों का कहना है कि एक माह पूर्व से ही अपना खाता से रुपए जमा व निकासी कर रहे हैं, लेकिन पासबुक अपडेट नहीं छप रहा। बता दे कि बैंक में पासबुक छापने की काउंटर पर साफ-साफ लिखा गया है कि अभी पासबुक अपडेट नहीं हो रहा है। शाखा प्रबंधक ने बताया कि बैंक में मशीन खराब है।
खबरें और भी हैं...