पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें

जंक्शन पर रुकी देहरादून एक्स. में दो लावारिस बैग से 54 कछुए बरामद

एक वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक

जंक्शन पर शुक्रवार को रुकी देहरादून-हावड़ा एक्सप्रेस 13010 से दो लावारिस बैग से 56 जिंदा कछुआ बरामद किया गया है। गुप्त सूचना पर रेल पुलिस व आरपीएफ द्वारा प्लेटफॉर्म दो पर खड़ी ट्रेन के कोच संख्या एस-8 में सर्च चलाया गया। बर्थ संख्या 55 के नीचे दो लावारिस बैग बरामद हुआ। बैग में जालीनुमा पैकिंग से 54 जीवित कछुआ मिला। संबंध में वन्य जीव संरक्षण अधिनियम के तहत मामला रेल थाना में दर्ज किया गया है। रेल थानाध्यक्ष केके सिंह ने बताया कि बरामद कछुए को जब्त कर लिया गया है। इसे वन विभाग को सौंपा जाएगा। जहां इसे मुक्त करने कर कार्रवाई की जाएगी। वन विभाग के अफसर बताते हैं कि मीठे पानी में मिलने वाले कछुए की तस्करी मुख्यत सेक्सवर्धक को लेकर की जाती है। फरवरी मार्च में कछुआ शीत निष्क्रियता के कारण तीन महीने के लिए सुस्त हो जाते हैं। इस समय इनको पकड़ना व पैकेजिंग कर कही ले जाना आसान हो जाता है। देहरादून एक्सप्रेस में उतर प्रदेश में मुख्यत गोमती, गंगा व अन्य छोटी नदियों से पकड़ तस्करी की जाती है।

ट्रेन से बरामद कछुआ के साथ रेल थाना की पुलिस।
खबरें और भी हैं...