नेयामतपुर आश्रम को ऐतिहासिक धरोहर घोषित कराने की उठी मांग
बेलागंज |रविवार की शाम एक कार्यक्रम में भाग लेकर लौट रहे सांसद विजय कुमार मांझी ने बेलागंज में पार्टी कार्यकर्ताओं से औपचारिक मुलाकात की। जदयू नेता रविशंकर कुमार के आवास पर रुके सांसद श्री मांझी का उपस्थित लोगों ने स्वागत किया। इस दौरान रविशंकर कुमार ने सांसद को बेलागंज के ऐतिहासिक नेयामतपुर आश्रम की तरफ ध्यान आकर्षित कराते हुए आश्रम के महत्व और ऐतिहासिकता के बारे में विस्तार से बताया। उपस्थित लोगों ने उक्त आश्रम को राष्ट्रीय व सुरक्षित धरोहर घोषित कराकर इसके सौंदर्यीकरण कराने की मांग रखी। सांसद श्री मांझी ने कार्यकर्ताओं को आश्वस्त करते हुए कहा कि अभी लोकसभा का सत्र चल रहा है। इसी सत्र में इस मांग को सरकार के समक्ष रखेंगे।