पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें

बारिश से फसलों के नुकसान की भरपाई के लिए सरकार से की मांग

एक वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक

गया|भाजपा के वरीय नेता सह विधान पार्षद कृष्ण कुमार सिंह ने बेमौसम बारिश से हुए फसलों के नुकसान पर चिंता जताते हुए सरकार से किसानों को हुए नुकसान की भरपाई करने की मांग ही है। श्री सिंह ने कहा है कि इस बारिश से तेलहन, दलहन और गेहूं सहित सभी रबी की फसलों को काफी नुकसान हुआ है। वहीं बारिश के साथ ओले गिरने से नुकसान की मात्रा काफी बढ़ गई है। किसान को हुए इस नुकसान को देखते हुए ऋण व लगान वसूली को स्थगित करते हुए मुआवजा की मांग सरकार से की है।
खबरें और भी हैं...