पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें

एएनएमएमसीएच में निदेशक प्रमुख की हुई प्रतिनियुक्ति

एक वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक

स्वास्थ्य विभाग बिहार की ओर से राज्य के कई मेडिकल कॉलेज अस्पतालों में कोरोना वायरस की रोकथाम व निरोधात्मक उपाय को लेकर निदेशक प्रमुख की प्रतिनियुक्ति की गई है। इसी क्रम में अनुग्रह नारायण मगध मेडिकल कॉलेज सह अस्पताल में रोग नियंत्रण, लोक स्वास्थ्य व पारा मेडिकल्स के निदेशक प्रमुख डॉ. नवीन चंद्र प्रसाद की प्रतिनियुक्ति हुई है। निदेशक प्रमुख आइसोलेशन वार्ड की स्थिति, यूनिवर्सल प्रोटेक्शन किट, एन 95 मास्क और इनफ्रेरेड थर्मोमीटर की उपलब्धता सुनिश्चित कराने की जिम्मेवारी निभाएंगे। इसके अलावा संभावित आने वाले मरीजों की स्क्रीनिंग व अनुश्रवण की जिम्मेवारी भी निदेशक प्रमुख की होगी।

खबरें और भी हैं...