रामनवमी पूजा समिति की बैठक में शोभायात्रा को लेकर की गई चर्चा
रामनवमी पूजा समिति की बैठक शिवाजी नगर व कुजापी में आयोजित की गई। जिसमें चाणक्यपुरी से निकलने वाली शोभा यात्रा पर चर्चा की गई। महामंत्री ओम प्रकाश सिंह ने बैठक की अध्यक्षता की। उन्होंने कहा कि चाणक्यपुरी कॉलोनी से निकलने वाली शोभायात्रा बहुत ही भव्य होगी। इस वर्ष पूरी कॉॅलोनी के घर में भगवा झंडा लगाया जाएगा। कहा कि शोभायात्रा को भव्यता प्रदान करने के लिए महिलाएं भी शामिल होंगी। इसके लिए कमेटी का गठन किया गया है। कुजापी में प्रताप सिंह ने बैठक की अध्यक्षता की।