महिला दिवस पर महिलाओं के अधिकार पर हुई चर्चा
गुरारु| प्रखंड के घटेरा गांव में हमारी दृष्टि गया एवं महिला विशेष सहायक कक्ष द्वारा अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस पर कार्यक्रम का आयोजन किया गया। उद्घाटन प्रखंड प्रमुख उर्मिला देवी, थानाध्यक्ष शंभू कुमार एवं घटेरा पंचायत के मुखिया रणविजय कुमार ने संयुक्त रुप से दीप प्रज्वलित कर किया। कार्यक्रम के दौरान महिलाओं के अधिकार से संबंधित कार्यक्रम प्रस्तुत किया गया। घटेरा पंचायत के मुखिया रणविजय कुमार ने बताया कि आज महिलाएं पुरुषों से किसी भी मायने में कम नहीं है। मौके पर संस्था के सचिव संगीता कुमारी, को प्रेमलता कुमारी, श्रद्धा पुष्प कुमारी, चंद्रमनी देवी, मुखिया रणविजय, ऑटो चालक संघ के नेता प्रदीप कुमार यादव सहित कई लोग शामिल हुए।