पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें

कोरोना को लेकर डोमेस्टिक फ्लाइटों पर पड़ा असर, यात्रियों की संख्या में गिरावट

एक वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक

मार्च माह में डोमेस्टिक यात्रियों के आगमन की संख्या


01 मार्च तीन फ्लाइट 166

02 मार्च तीन फ्लाइट 159

03 मार्च तीन फ्लाइट 205

04 मार्च तीन फ्लाइट 119

05 मार्च तीन फ्लाइट 174

06 मार्च तीन फ्लाइट 170

07 मार्च तीन फ्लाइट 177

08 मार्च तीन फ्लाइट 128

11 मार्च तीन फ्लाइट 112

12 मार्च तीन फ्लाइट 096

13 मार्च तीन फ्लाइट 138

इंडिगो की है तीन डोमेस्टिक फ्लाइट

गया एयरपोर्ट से इंडिगो की तीन फ्लाइट ऑपरेट हो रही है। 6ई 7713/7714 कोलकाता-गया-कोलकाता, 6ई 7715/7715 कोलकाता-गया-वाराणसी, 6ई 7716/7716 वाराणसी-गया-कोलकाता फ्लाइट ऑपरेट हो रही है। इसके अलावा एयर इंडिया की एआई 433 दिल्ली-गया-वाराणसी-दिल्ली सेवा उपलब्ध है।

एयरपोर्ट पर हो रही स्क्रिनिंग

गया एयरपोर्ट पर इंटरनेशनल फ्लाइट्स अधिक है। इसलिए ज्यादा सतर्कता बरती जा रही है। लेजर थर्मामीटर से लैस चिकित्सकों व पारा मेडिकल टीम यात्रियों की जांच कर रहे हैं। इसके अलावा उनसे फार्म भी भरवाए जा रहे हैं। डोमेस्टिक यात्रियों की भी जांच होती है। यात्रियों के हाथ रखने के हर जगह को सैनिटाइज किया जा रहा है। रेलिंग, शीशा सहित अन्य सभी संभावित जगहों की सैनिटाइजर से हमेशा सफाई की जा रही है।

फ्लाइट की टिकट कैंसिल कर रहे हैं पैसेंजर

बेंगलुरू से इंडिगो की कनेक्टिंग फ्लाइट से कोलकाता होते गया आ रहे ऋषभ ने बताया कि उसने कोरोना संक्रमण से बचाव को लेकर अपनी यात्रा फिलहाल टाल दी है। इंडिगो ने 31 मार्च तक फ्लाइट कैंसिलेशन व री-शेड्यूल पर ग्राहकों से अतिरिक्त चार्ज की छूट की सुविधा दी है। 12 से 31 मार्च के बीच कोई भी यात्री अपनी यात्रा की तिथि बिना अतिरिक्त चार्ज के री-शेड्यूल कर सकता है। इसके लिए यात्रा के तीन दिन पहले जानकारी देनी होगी।

गया एयरपोर्ट
खबरें और भी हैं...