पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • Local
  • Bihar
  • Gaya
  • Gaya News Due To Corona Doctors Of Sadar Hospital Will Not Be Able To Leave Today Workers Will Also Be Alert

कोरोना के चलते सदर अस्पताल के डॉक्टरों की आज नहीं रहेगी छुट्‌टी, कर्मी भी अलर्ट

एक वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक

सिविल सर्जन डॉ अरविंद कुमार द्वारा सदर अस्पताल का निरीक्षण किया गया। निरीक्षण के दौरान पंजीयन कक्ष, दवा वितरण काउंटर, इमरजेंसी कक्ष, जांच घर, प्रसव कक्ष, कोरोना वायरस के लिए बने स्पेशल वार्ड का निरीक्षण किया गया।निरीक्षण के बाद सिविल सर्जन ने सदर अस्पताल के उपाधीक्षक डॉ रमन आर्यभट्ट को निर्देश दिया कि कोरोना वायरस से निपटने के लिए सभी तरह की तैयारियां रखें। कहीं भी कोई संदिग्ध दिखे तो उसे पूरी तरह जांच करें। उन्होंने कहा कि सभी दवा सदर अस्पताल में उपलब्ध रखें। दवा की कोई कमी नहीं होनी चाहिए।सिविल सर्जन ने कहा कि मरीजों को कोई दिक्कत न हो इसका भी पूरा ख्याल रखें। सभी चिकित्सक समय से आएं एवं समय से ही सदर अस्पताल छोड़ें। सभी चिकित्सक को उन्होंने कहा कि रविवार को छुट्टी नहीं रहेगा। कोई भी चिकित्सक को अनुपस्थित नहीं रहना चाहिए।सभी चिकित्सक को उपस्थिति अनिवार्य है।कोरोना वायरस को लेकर स्वास्थ्य विभाग काफी गंभीर है। सरकार का भी सतर्क रहने का निर्देश दिया गया है। इसलिए स्वास्थ विभाग के सभी कर्मी चिकित्सक अपने दायित्व का निर्वहन सही तरीके से करें।सिविल सर्जन द्वारा सभी चिकित्सक अस्पताल कर्मी को कई दिशा-निर्देश भी दिए गए। इस मौके पर सदर अस्पताल के उपाधीक्षक डॉ रमण आर्यभट्ट, जिला प्रतिरक्षण पदाधिकारी डॉ विद्याभूषण प्रसाद सदर अस्पताल प्रबंधक ललन सिंह आदि थे।

खबरें और भी हैं...