होली के दौरान कई गांव में हुई मारपीट दर्जनभर से अधिक लोग हुए घायल
थाना क्षेत्र के अलग-अलग गांव से होली के दौरान जमकर मारपीट में दर्जन भर से अधिक लोग घायल हुए। घायलों का इलाज सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में कराया गया। वहीं कुछ को मगध मेडिकल कॉलेज गया रेफर किया गया। प्राप्त जानकारी के अनुसार होली के दौरान प्रखंड के सिंघड़ा, मठिया, गेंदबीघा, चबूरा पाली, रोना सहित कई गांव में थोड़ी-थोड़ी बात को लेकर दो पक्षों के बीच मारपीट हुई। चबूरा गांव में जहां जानवर के खूंटा गाड़ने को लेकर विवाद हो गया। इसमें दोनों तरफ से 5 लोग घायल हो गए। इसी तरह गेंद बीघा में भी दो पक्षों के बीच मारपीट हुई, जिसमें आधा दर्जन लोग घायल हो गए। मारपीट के आरोप में गरारी पैक्स अध्यक्ष महेश यादव को पुलिस ने गिरफ्तार कर जेल भेज दिया। थानाध्यक्ष अभिषेक कुमार ने बताया कि होली के दौरान कई गांव में मारपीट की घटना घटी है।
गोतिया की लड़ाई में भिड़े दो पक्ष, एक गंभीर
डोभी |डोभी थाना क्षेत्र के जोलाबीघा एवं घोड़ाघाट गांव में दो पक्षों के बीच मारपीट का मामला प्रकाश में आया है । जिसमें एक युवक गंभीर रूप से जख्मी हो गया है । जख्मी युवक घोड़ाघाट गांव निवासी संतोष रावत बताया जाता है। इस संबंध में थानाध्यक्ष राहुल रंजन ने बताया कि फर्द बयान के आधार पर मामला दर्ज किया जाएगा ।