नशे में उपद्रव करने में आठ गिरफ्तार, तोड़फोड़ करने वाला भी धराया
नीमचक बथानी | रंग और गुलाल का होली का पर्व शान्तिपूर्ण ढंग से सम्पन्न हो गया। कहीं से भी कोई अप्रिय घटना की सूचना नहीं आई। खिजरसराय में होली के अवसर पर विभिन्न घटनाओं में शराब के नशे में उपद्रव करने के आरोप में आठ लोगों को गिरफ्तार किया गया है। खिजरसराय बेला रोड में एक महिला के मिठाई दुकान में घुसकर पर केनी गांव के कुछ लोगों ने मंगलवार को तोड़फोड़ की, जिसके बाद मौके पर पहुंचकर पुलिस ने एक व्यक्ति को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है। थाना अध्यक्ष अजय कुमार ने कहा कि होली इन छिटपुट घटनाओं को छोड़ शांतिपूर्ण रहा। बुधवार को युवाओं ने विभिन्न स्थानों पर मटका फोड़ने का कार्यक्रम किया। साथ में झूमटा निकाला और एक दूसरे को रंग अबीर लगाया।