- Hindi News
- Local
- Bihar
- Gaya
- Gaya News Eight People Including Teacher Clerk And Examiner Arrested In Police Recruitment Examination
सिपाही भर्ती परीक्षा में टीचर-क्लर्क और परीक्षार्थी समेत आठ लोग हुए गिरफ्तार
गया में सिपाही भर्ती परीक्षा कड़ी सुरक्षा व्यवस्था के बीच संपन्न करा ली गई। हालांकि इस क्रम में टीचर-क्लर्क और परिक्षार्थी समेत आठ की गिरफ्तारी की गई है। सिपाही भर्ती की लिखित परीक्षा के लिए कुल 26 केन्द्र बनाए गए थे। प्रथम पाली की परीक्षा से 2407 और दूसरी पाली की परीक्षा से 2292 परीक्षार्थी अनुपस्थित रहे। प्रथम पाली में 18269 परीक्षार्थियों में से 15862 की उपस्थिति रही, जबकि दूसरी पाली में 18269 परीक्षार्थियों में 15977 की मौजूदगी रही। प्रशासनिक हवाले से इसकी जानकारी देते हुए बताया गया कि नकल के आरोप में छह परीक्षार्थियों की गिरफ्तारी की गई है। इधर एक सेंटर पर आंसर शीट की संदिग्ध प्रति (छाया प्रति जैसा) में उत्तर के ऑप्शन को कलर करने के मामले में तीन को पकड़ा गया।
कॉलेज के टीचर और क्लर्क भी लिप्त मिले, धराए
पकड़ाए लोगों में एक परीक्षार्थी के अलावे एक टीचर और एक क्लर्क हैं। इस मामले में पुलिस विस्तृत तौर पर पूछताछ कर रही है। साथ ही पता लगाया जा रहा, कि इसमें किसी और की संलिप्तता तो नहीं है। इस संबंध में थानाध्यक्ष अरूण कुमार ने बताया कि सेंटर से परीक्षार्थी तरूण कुमार को पकड़ा गया। फर्जीवाड़े का मामला सामने आने के बाद इसकी गिरफ्तारी की गई है। वहीं इसमें लिप्त टीचर और क्लर्क को पकड़ा गया है। पुलिस इनसे पूछताछ कर रही है। इधर विष्णुपद थाना अंतर्गत एक केन्द्र से नकल करते जैकी कुमार हेड मानपुर निवासी को पकड़ा गया।
मानपुर: फर्जी परीक्षार्थी भाई समेत तीन गिरफ्तार
मानपुर| सिपाही भर्ती परीक्षा में दूसरे के बदले परीक्षा दे रहे युवक समेत नकल करने के आरोप में तीन युवक को गिरफ्तार किया गया। इस संबंध में एएसपी डॉ. संजय भारती ने बताया कि जगजीवन कालेज में जारी परीक्षा के दौरान विसुआ वजीरगंज निवासी प्रिंस कुमार के स्थान पर परीक्षा दे रहे स्कॉलर टनकुप्पा थाना अंतर्गत मिसिरचक निवासी सुधीर कुमार को गिरफ्तार किया गया।
बोधगया: दो फर्जी परीक्षार्थी किए गए गिरफ्तार
बोधगया|बिहार सिपाही भर्ती को लेकर डीएवी पब्लिक स्कूल कैंट एरिया में परीक्षा केंद्र बनाया गया था। वीक्षक ने सभी कमरे में परीक्षार्थियों की एडमिट कार्ट से उसके चेहरे सहित उनके हस्ताक्षर का मिलान किया। इसी क्रम में जब कमरा नंबर 22 में उपस्थित परीक्षार्थियों के अटेंडेंस एवं हस्ताक्षर ले रहे थे तो उनको दो पर शक हुआ। जांच करने पर दो संदिग्ध परिक्षार्थी कमरे से पाए गए।
26 केन्द्रों पर हुई परीक्षा, बोधगया में दूसरे के बदले परीक्षा देते दो दबोचे गए
पुलिस बहाली परीक्षा देकर निकलते अभ्यर्थी।