- Hindi News
- Local
- Bihar
- Gaya
- Belaganj News Even After Pleading With Officers The Shabby Wires Were Not Changed The Villagers Got Very Angry
अफसरों से गुहार के बाद भी नहीं बदले गए जर्जर तार, ग्रामीणों में भारी आक्रोश
एक तरफ विद्युत विभाग गांव गांव में बेहतर सुविधा मुहैया कराने का दावा कर रही है । वहीं प्रखंड के लोदीपुर पंचायत के सिलौन्जा गांव में बिजली के तार के जर्जर हालत में होने के कारण ग्रामीणों में भय का माहौल बना रहता है। ग्रामीणों ने बताया कि दशकों से तार बदला नहीं गया है। जर्जर हालत में तार होने के कारण हमेशा टूटता रहता है। जिससे बड़ी घटना का भय बना रहता है। इसके सुधार के लिए कई बार विभागीय अधिकारियों से अनुरोध किया गया लेकिन कोई सुधार नहीं हुआ। जिससे ग्रामीणों में विभाग के खिलाफ आक्रोश का माहौल है । इस संबंध में पूछने पर जेई कौशल कुमार मिश्र ने बताया कि 11 हजार केवी वाले तार बदलने के लिए एक निजी कम्पनी को काम दिया गया था । यह काम कुछ कारणों से बन्द हो गया है। ग्रामीणों को हो रही समस्या से वरीय अधिकारियों को भी अवगत कराया गया है । जैसे ही काम शुरू होगा प्राथमिकता के आधार पर तार बदल दिया जाएगा। जेई ने बताया कि जहां तक एलटी तार बदलने की बात है, उसे अपने स्तर ही बदलने का कार्य स्थल निरीक्षण के बाद शुरू करा दिया जाएगा।
मटुआ में सिंचाई नाला पर अतिक्रमण से ग्रामीणों में रोष
गुरुआ |प्रखंड के चिलोर पंचायत के मटुआ गांव में सिंचाई के लिए पानी जाने वाले नाला का अतिक्रमण कर मकान बनाने को लेकर ग्रामीणों में रोष है। मटुआ के ग्रामीण साधु यादव ने बताया कि खाता संख्या 99 प्लौट संख्या 339 गांव की सिंचाई करने का नाला है। उसी नाला में मिट्टी भरकर रामदेव यादव का परिवार मकान बना रहा है। जिसकी शिकायत लोक निवारण पदाधिकारी व अंचलाधिकारी से की गई है। उन्होंने कहा है कि नाला को भरकर मकान बनाया जा रहा है। जिससे मटुआ गांव के किसानों की जमीन बंजर हो जाएगी।