पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • Local
  • Bihar
  • Gaya
  • Gurua News Fierce Controversy In The Controversy While Playing Cricket Angry People Blocked The Road

क्रिकेट खेलने के दौरान हुए विवाद में जमकर मारपीट, आक्रोशित लोगों ने जाम की सड़क

एक वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक

गुरूआ प्रखंड के धोबीचक गांव में क्रिकेट खेलने के दौरान विवाद हो गया। इसके बाद दो गांवों बढ़ई बिगहा और धोबीचक के युवक भिड़े और जमकर मारपीट हुई। इस मारपीट के बाद एक और युवक की घात लगाकर पिटाई कर दी गई तो उससे गुस्साए धोबीचक गांव के लोगों ने सड़क जाम कर अपना विरोध जताया। बताया जा रहा कि खेल-खेल में विवाद और मारपीट की घटना थमने के बाद धोबीचक गांव के बिंदेश्वर मंडल का पुत्र रंजन कुमार अपने मोबाइल में रिचार्ज पैक भरवाने के लिए बढ़ई बिगहा गांव को गया था। वहां उसी मामले को लेकर उसकी पिटाई कर दी गई। रंजन कुमार ने अपने गांव लौटकर घटना की जानकारी दी। जानकारी होते ही धोबीचक गांव के ग्रामीण आक्रोशित हो गए और उन्होंने स्टेट हाईवे को जाम कर दिया। स्टेट हाईवे पर रोड जाम होने से वाहनों की लंबी कतारें लग गई थी। गांव के पंकज कुमार, मुकेश कुमार, रिंकू देवी, कौशल्या देवी, राजा कुमार ने बताया कि हमें कमजोर समझकर बढ़ई बिगहा गांव के लोगों द्वारा बराबर मारपीट की जाती है। इस तरह की लगातार घटनाएं होने के विरोध में सड़क जाम कर विरोध जताया जा रहा है।

सूचना बाद पहुंची पुलिस समझाकर हटाया जाम

इधर, सड़क जाम की सूचना होने के बाद गुरूआ थानाध्यक्ष दिवाकर कुमार विश्वकर्मा दल-बल के साथ मौके पर पहुंचे। थानाध्यक्ष ने गांव के प्रबुद्ध जनों के साथ मिलकर किसी तरह से आक्रोशित ग्रामीणों को समझाया और इसके बाद सड़क जाम हटाया जा सका। इस संबंध में राजद के नेता डा. मनोज कुमार यादव ने बताया कि दोनों गांव के बच्चों के बीच मामूली झगड़ा हुआ था। इसके बाद विवाद तूल पकड़ लिया था। दोनों पक्ष को समझा-बुझाकर मामले को सुलझा दिया गया है।

सड़क जाम कर नारेबाजी करते ग्रामीण।
खबरें और भी हैं...