- Hindi News
- Local
- Bihar
- Gaya
- Gaya News Fir Registered In Case Of Death Of Middle Aged Allegations Of Negligence On Electricity Department
अधेड़ की माैत के मामले में एफआईआर दर्ज, बिजली विभाग पर लापरवाही का आरोप
दाउदनगर थाना क्षेत्र के जिनोरिया में शुक्रवार की देर शाम बिजली करंट की चपेट में आकर दशरथ मिस्त्री की मौत के मामले में मृतक के पुत्र धेवही निवासी कन्हैया मिस्त्री द्वारा एक प्राथमिकी दाउदनगर थाना में दर्ज करायी गयी है। जिसमें बिजली विभाग पर लापरवाही बरतने का आरोप लगाया गया है।
दर्ज एफआईआर में सूचक ने कहा है कि उसके पिता मंदिर के ऊपर कार्य करने के लिए चढ़े हुये थे। बगल से 11 हजार वोल्ट का हाई वोल्टेज तार सटे हुए गुजर रहा था। जिसके बारे में कई बार लिखित और मौखिक रूप से बिजली विभाग को सूचना दी गयी थी कि इस हाई वोल्टेज तार को या तो ऊपर कर दिया जाये या हटा दिया जाए। लेकिन बिजली विभाग द्वारा इसे गंभीरता पूर्वक नहीं लिया गया।
आवश्यक कार्य करने के दौरान अचानक बिजली करंट की चपेट में आकर उसके पिता की मृत्यु हो गयी। पुलिस प्राथमिकी दर्ज कर घटना की छानबीन कर रही है।