दो घरों में लगी आग, लाखों की संपत्ति राख
प्रखंड की एकम्बा गांव में बुधवार की दोपहर में उमाशंकर सिंह के ईंट-फुस के घर में अचानक आग लग गई। आग में घर सहित सारा सामान जलकर नष्ट हो गया। पीड़ित परिवार को करीब एक लाख रुपये की क्षति हुई है। एकम्बा गांव निवासी उमाशंकर सिंह के पुत्र चिंटू कुमार ने बताया कि घर से निकल रहे धुआं के बाद अगलगी की जानकारी मिली, आसपास के लोगों ने काफी मशक्कत के बाद आग बुझाया। इस आग में चावल, गेंहू, धान, कपड़ा, बर्तन, पलंग, चौकी, किबाड़ सहित सारा सामान जलकर राख हो गया। मुखिया बेबी देवी, समाजसेवी दिलीप चौधरी और पिंटू सिंह ने पीड़ित परिवार से मिलकर उन्हें हिम्मत दिलाया। उन्होंने पीड़ित परिवार को इंदिरा आवास और आपदा के तहत सहायता दिलाने की मांग जिला प्रशासन से की है।
घर में लगी आग से हजारों की संपत्ति का नुकसान
इमामगंज। इमामगंज प्रखंड क्षेत्र के मंझौली गांव में कई घर झुलस जाने से बाल-बाल बच गया। ग्रामीणों ने बताया कि सरजून दास के बंद घर में अचानक आग लग जाने पर पड़ोस में हो हल्ला मच गया और ग्रामीण जमा हो गए। आसपास नल जल योजना द्वारा सभी स्थानों पर पानी की व्यवस्था रहने से तत्काल आग पर काबू पाया जा सका। घर में रखा हुआ पशु का चारा के साथ अनाज एवं चारपाई जल कर राख हो गया है।
वहीं दूसरी ओर गुरुआ के बरमा गांव में डोमन पासवान के होटल में शरारती तत्व के लोगों ने आग लगा दी, इसमें करीब पंद्रह हजार रुपए की क्षति हुई है। इस घटना की जानकारी पीड़ित व्यक्ति ने स्थानीय पुलिस को दी है। पुलिस मामले की छानबीन में जुटी हुई है।
फतेहपुर में आग लगने से जला घर।