राजन पंचायत के पूर्व मुखिया का निधन
गुरुआ | प्रखंड के राजन पंचायत के पूर्व मुखिया सुनील कुमार विश्वकर्मा 40 वर्ष का निधन अचानक तबियत बिगड़ने के बाद इलाज के दौरान गया के एम्स अस्पताल में हो गया। सुनील कुमार विश्वकर्मा 2001 में राजन पंचायत के उप मुखिया बनकर अपनी राजनीत की शुरुआत की थी। वे भाजपा किसान मोर्चा के प्रखंड अध्यक्ष भी रहे थे। पूर्व मुखिया के निधन की जानकारी मिलने के बाद राघवेंद्र नारायण यादव, नंदकिशोर प्रसाद, कमलेश कुमार, डा. मनोज कुमार, परमेश्वर चौधरी, संजय दास, गुनेरी मुखिया पति उदय कुमार मंडल, रघुनाथ खाप पंचायत के मुखिया मुन्नालाल विश्वकर्मा, जदयू अध्यक्ष नीतीश कुमार समेत कई लोग मृतक के परिजनों से मिलकर सांत्वना दी।