- Hindi News
- Local
- Bihar
- Gaya
- Sherghati News Four Businessmen Were Caught With A Car Bike Large Quantities Of Liquor Recovered
कार-बाइक के साथ चार धंधेबाज दबोचे गए, शराब की बड़ी खेप बरामद
शेरघाटी| होली को लेकर पुलिस ने शराब का धंधा करने वालों के खिलाफ अभियान चलाकर सैकड़ों लीटर देसी शराब और फुला हुआ महुआ को नष्ट कर दो सौ चालीस लीटर देशी शराब के साथ चार धंधेबाजों को गिरफ्तार किया। कार्रवाई में एक कार, दो बाइक और एक साइकिल भी बरामद की गई है। ट्रेनी आईपीएस सागर कुमार ने बताया कि झारखंड सीमा से सटे क्षेत्र में अलग अलग चार ठिकानों पर छापेमारी की गई ।