शराब व महुआ के साथ तीन महिला समेत चार धराए, जेल
गुरुआ |थाना क्षेत्र के बेलौटी गांव के निकट चार दिन पहले शराब पीकर लौट रहे शकल विगहा के ग्रामीण भोला दास की मौत के बाद पुलिस अवैध शराब के धंधेबाजों के विरुद्ध कार्रवाई तेज कर दी है। जिससे अवैध शराब के धंधेबाजों के बीच हड़कंप मच गया है। बीती रात पुलिस की एक टीम अलग-अलग गांव में छापेमारी कर तीन महिला समेत चार धंधेबाज को 25 लीटर देशी शराब एवं पांच बोरा महुआ के साथ गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है। थानाध्यक्ष दिवाकर कुमार विश्वकर्मा ने बताया कि अवैध शराब के धंधा करने के आरोप में चारो धंधेबाजों को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया गया है।
इमामगंज पुलिस ने गुरूआ के युवक को किया गिरफ्तार
इमामगंज |इमामगंज पुलिस ने एक युवक को गिरफ्तार किया है, जो गुरूआ थाना के डोम्या गांव का रहने वाला है। थानाध्यक्ष पंकज ने बताया कि गिरफ्तार युवक का नाम बादल है। एक लड़की को भगा ले जाने के मामले में इसके खिलाफ केस दर्ज था। पुलिस ने युवक की गिरफ्तारी कर लड़की की बरामदगी की थी।